संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के मार्गदर्शन मे मु0अ0सं0 40/2021 धारा 302/307/34 भादवि ग्राम इमिलिया मे एक व्यक्ति के हत्या के सम्बन्ध मे दिनांक 15.02.2021 को अभियुक्तगण 1. मालती राय पत्नी किशुनदेव राय 2. किशुनदेव राय पुत्र विश्वनाथ राय 3. अंकित उर्फ प्रदीप कुमार निवासी ग्राम इमिलिया थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर व एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध सहन व रास्ते के जमीन के विवाद को लेकर वादी राकेश कुमार यादव पुत्र स्व0 झिल्लू यादव निवासी ग्राम रसूलपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर के लिखित तहरीर पर पंजीकृत हुआ था, दौरान विवेचना दिनांक 28.02.2021 को थाना प्रभारी नन्दगंज मय हमराह के साथ सरकारी कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मौजुद थे तभी मुखविर खास ने आकर बताया कि मुकमदा उपरोक्त से सम्बन्धित फरार अभियुक्त किशुनदेव राय उपरोक्त वकील से मिलने सदर आया हैं, यदि जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता हैं । इस सूचना पर विश्वास करके मुखबिर को साथ लेकर पुलिस कार्यालय गाजीपुर के थोडी दूर पर पहुचा तो मुखबिर ने एक खडे व्यक्ति की ओर इशारा करके हट बढ गया । पुलिस टीम द्वारा वाले दबिश देकर उक्त व्यक्ति को हिरासत मे समय 13.40 बजे लेकर नाम पता व घटना के सम्बन्ध मे पूछा गया तो उसने अपना नाम किशुनदेव राय पुत्र विश्वनाथ राय बताया । उल्लेखनीय है कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त मालती देवी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
किशुनदेव राय पुत्र विश्वनाथ राय निवासी ग्राम इमिलिया थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र 70 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
- हे0का0 धर्मदेव चौहान थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
- म0का0 आकांक्षा मिश्रा थाना नन्दंगज जनपद गाजीपुर।