संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर व क्षेत्राधिकारी नगर गाजीपुर के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष करंडा द्वारा अभियुक्तगण 1-सुरेंद्र कुमार बिंद पुत्र चंद्रमा बिंद 2-अशोक बिंद पुत्र स्वर्गीय हेमचंद बिंद 3-प्रमोद बिंद पुत्र राधेश्याम बिंद को दिनांक 28-2-21 को रात 10:30 बजे दीनापुर पब्लिक स्कूल से गिरफ्तार किया गया।- गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में गांव के ही तीन लड़कों के विरुद्ध दिनांक 27- 2-21 को थाना करंडा में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कराया गया था । अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्तगण फरार चल रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1-सुरेंद्र कुमार बिंद पुत्र चंद्रमा बिंद
2-अशोक बिंद पुत्र स्व0 हेमचंद बिंद
3-प्रमोद बिंद पुत्र राधेश्याम बिंद समस्त निवासीगण ग्राम दीनापुर थाना करंडा जनपद गाजीपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—–
1-थानाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय थाना करंडा गाज़ीपुर।
2-कांस्टेबल नागेंद्र कुमार थाना करंडा गाज़ीपुर।
3-कांस्टेबल संजय कुमार पाल थाना करंडा गाज़ीपुर।