01 किलो 200 ग्राम अवैध गाँजा सहित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता: सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां व प्रभारी निरीक्षक थाना दिलदारनगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों में अंकुश लगाने हेतु टीम बनाकर ऐसे सक्रिय अपराधियों संदिग्ध व्यक्तियों / वस्तुओं, अवैध शस्त्र की गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश पर व0उ0नि0 पवन कुमार द्वारा हमराही पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन के पास से 01 अभियुक्त को संदीग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया। जिसके जामा तलाशी से उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 40/2021 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
मखन्चू उर्फ अनीश अली पुत्र टेनी अन्सारी उर्फ कलामूद्दीन निवासी ग्राम पचोखर थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर।
गिरफ्तारी का विवरण:-
गिरफ्तारी का समय 06.30 बजे
गिरफ्तारी का दिनांक 28.02.21
गिरफ्तारी का स्थान- रेलवे स्टेशन से 100 मीटर पहले कस्बा दिलदारनगर थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.व0उ0नि0 पवन कुमार

  1. का0 विजय कुमार यादव
    3.का0 नीरज कुमार अनुरागी
    थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading