पत्रकारों के सुरक्षा को लेकर महा ग्रामीण पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्न

संवाददाता: जफर इक़बाल

ग़ाज़ीपुर। मोहम्दाबाद महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मोहम्दाबाद तहसील इकाई की बैठक रविवार को तहसील अध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव के अध्यक्षता में स्थानीय ब्लाक सभागार में संपन्न हुई। जिसमें न्यूज कवरेज के समय क्षेत्र में पत्रकारों की उत्पन्न हो रही समस्याओं पर विचार किया गया। आवश्यक मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर जोर देने की बात कही गयी। पत्रकार बंधुओं की जो भी समस्याएं उत्पन्न हो रही है, इन समस्याओं को संगठन के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कर निदान करने की बात जिलाध्यक्ष ने कहा। पत्रकारों को स्थानीय स्तर पर कार्यालय बैठने हेतु व्यवस्था करने की बात की संगठन के सदस्यों ने रखी। आकस्मिक कार्यो को छोड़कर त्रिस्तरीय मासिक बैठक पर विचार किया गया। पत्रकारों की सुरक्षा आदि समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, तहसील इकाई के संरक्षक अच्छन भाई, कासिमाबाद तहसील अध्यक्ष बेलाल भाई, सुरेश चंद्र पांडे, खान अहमद जावेद, नरेंद्र राय, विमल यादव, मनीष कुमार, राजू पांडे, राम आशीष, राजेश यादव, हरिवंश यादव, रोहित चौबे, नीरज कुमार, दिनेश कुमार, तेज बहादुर कुशवाहा इत्यादि पत्रकारों ने भाग लिया । संचालन का कार्य सर्जिकल न्यूज़ के युवा पत्रकार चंदन शर्मा ने किया। तथा बैठक में आए हुए सभी पत्रकार बंधुओं के प्रति विमल यादव ने अभार किया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading