पुलिस की गिरफ्त में मेघदूत….

संवाददाता: सऊद अंसारी

गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम कैथवलिया के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उसके चालान कर दिया।

मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, कांस्टेबल अमित पासवान एवं खुदाईपुरा चौकी प्रभारी सुनील शर्मा के साथ आलमपट्टी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच शाम को करीब छह बजे मुखबिर की सूचना पर कैथवलिया ओवरब्रिज के पास एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्त में आए कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती निवासी मयंक कुमार उर्फ मेघदूत का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।

बरामदगी का विवरणः-
(1). एक अदद तमंचा .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तार अभियुक्तः-
(1). मयंक कुमार उर्फ मेघदूत पुत्र जीतन बिन्द निवासी गोड़ा देहाती थाना कोतवाली गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
(1). उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी, थाना कोतवाली गाजीपुर
(2). उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा थाना कोतवाली गाजीपुर
(3). चीता नं0 05 का0 अमित पासवान थाना कोतवाली गाजीपुर

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading