और ताजपुर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर….

संवाददाता: सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर क्षेत्र के ताजपुर गांव में पहुंच पार्टी से जुड़े लोगों कार्यकर्ताओं व नेताओं को जगाने का काम किया।  इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि  हमारी लड़ाई विसंगतियों के खिलाफ है हम समाज में सबको समान रूप से उनका अधिकार दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। समाज में जिसकी जितनी भागीदारी है उसकी उतनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।  हम इसी लड़ाई को लेकर समाज में चल रहे हैं। हम समाज में पिछड़े और दबे हुए लोगों को उनका हक दिलाकर रहेंगे।
  इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आप अपनी पैठ ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत वह जिला पंचायत स्तर पर बनाएं। जब हम ग्राम पंचायत से लेकर जिल पंचायत स्तर पर मजबूत हो जाएंगे। तब हम समाज के निचले स्तर तक अपनी पैठ बनाने में सफल होंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार 30 मई 2018 को सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट आ गई है। इसके लिए राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित कमेटी की रिपोर्ट आ चुकी है लेकिन उसे लागू नहीं किया जा रहा है। उसको लागू करने के लिए तारीख पर तारीख सरकार दे रही है। इसके तहत पिछड़ा वर्ग में सबको सामान्य रूप से हिस्सेदारी दिलाने के लिए 7 प्रतिशत पिछड़ा, 9 प्रतिशत अति पिछड़ा व 11 प्रतिशत सर्वाधिक पिछड़ा का हिस्सेदारी तय किया जाना है। लेकिन इसे सरकार लागू नहीं कर रही है। इसलिए आप सब को जागरूक होना होना पड़ेगा। आगामी 2022 में जब हम अपनी सरकार बना देंगे उस दिन यह रिपोर्ट हम शपथ ग्रहण के साथ ही लागू कराने का काम करेंगे।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब हमारे पास मात्र चार विधायक थे तो सरकार के लोग हमें से परेशान थे और वे हमसे खौफ खाते थे। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी शक्ति और मजबूत होगी और हम अपनी सरकार बनाएंगे। तमाम छोटे-बड़े दल हम से गठबंधन करने के लिए आतुर हैं। सभी चाह रहे हैं कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन हो और इसी गठबंधन के दम पर हम आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाने का काम करेंगे।
 इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रामजी राजभर, मुरलीधर सिंह, जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी राकेश सिंह, हरिकेश यादव, अमरनाथ पासवान, जय लाल राजभर, हीरा यादव, हीरा राजभर सुरेश राजभर, अजीत राजभर, अनिल राजभर, शैलेंद्र यादव मुन्ना राजभर, अमीरचंद राजभर सरल राजभर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading