व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व के व्यापारी नेताओं पर साधा निशाना

संवाददाता: सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला मंगलवार को अपने व्यापारी नेताओं के सदस्यता समारोह में शामिल हो उन्होंने अपने समस्त व्यापारी बंधुओं का आभार प्रकट किया साथ ही उन्होंने कहा कि हम व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है क्योंकि एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने पूर्व के व्यापारी नेताओं का बिना नाम लिए कहा कि व्यापारियों के नाम पर राज सत्ता हासिल कर व्यापारियों के लिए जो करना चाहिए वह नहीं कर सके, हमारा संगठन किसी राजनीतिक दल का पिछलग्गू नहीं है ,हम सिर्फ व्यापारियों की बात करते हैं और हम सत्ता में अपनी स्वतंत्र रूप से भागीदारी करके हम अपने व्यापारियों की आवाज को विधानसभा व संसद तक पहुंचाएंगे यह मैं आप सभी को वचन देता हूं।

इस मौके पर उन्होंने किसान आंदोलन की भी बात करते हुए कहा कि सरकार को किसान विरोधी बिल को वापस लेना चाहिए हमें गर्व है ,और मैं सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान करता हूं कि उन्होंने किसानों के हित के लिए जो कदम उठाया है उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है ,सरकारें किसानों के बलबूते ही बनती हैं और बिगड़ती हैं , देश का राजा किसान होता है जो अन्नदाता है, सत्ताधारी तो मात्र नौकर होते हैं उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल का गठन हो चुका है और हर जिले में हमारी यूनिट मजबूत है हमारे सभी व्यापारी नेता अब कमर कस चुके हैं और हम अब अपने हिसाब से 2022 के चुनाव में अपनी भागीदारी का ऐलान करेंगे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और पुरुषों को बड़ी संख्या में हमारा संगठन चुनाव के क्षेत्र में उतरेगा जो व्यापारियों के सम्मान के लिए कार्य करेंगे, उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक नया काम हम कर व्यापारी पूरे प्रदेश में पुरुष और महिलाओं को राजनीति में भागीदारी देकर और सत्ता के गलियारों तक भेजेगा यह मैंने तय किया है ताकि किसान मजदूरों की आवाज महिलाओं की आवाज को बुलंद किया जा सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष असलम खान तथा संचालन नगर अध्यक्ष बृज किशोर यादव ने किया इस मौके पर वरिष्ठ नेता व समाजसेवी हरवेन्द्र यादव, प्रदेश मंत्री ओम नारायण सैनी प्रदेश मंत्री अशीत सेठ, नगर उपाध्यक्ष बृजभूषण, राष्ट्रीय महासचिव बदरुद्दीन अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला तथा नगर कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरी ,गोपाल जी वर्मा नगर उपाध्यक्ष, संतोष कुमार सोनी नगर सचिव, राम जी यादव नगर सचिव, मुकेश सिंह नगर सचिव, फारूक अंसारी नगर सचिव, नवीन कुमार वर्मा अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सुरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष ,राहुल गुप्ता, लाल बहादुर कश्यप नगर सचिव तथा महिला व्यापारियों में प्रदेश सचिव लालसा भारद्वाज नगर अध्यक्ष रूबीना परवीन व रुखसाना आदि ने भाग लिया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभा के अंत में सभी को बधाई दी। उपरोक्त जानकारी प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल मीडिया प्रभारी अखिलेश यादव ने दी।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading