गुजरात की सबसे हॉट सीट जो सीधा चुनती है CM

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बिगुल बज गया है और प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होने हैं. इस चुनाव के लिए सभी पार्टियां पूरी तरह से तैयारी में लगी हुई हैं, वहीं गुजरात की हॉट सीट घाटलोडिया पर इस बार दिलचस्प मुकाबला दिखाई दे रहा हैं. इस विधानसभा सीट ने प्रदेश को दो सीएम दिए हैं, हालांकि इस बार कांग्रेस ने इस सीट पर बड़ा दांव खेल दिया है.

घाटलोडिया विधानसभा पाटीदार बहुल इलाका है और यहा रबारी समजा का भी दबदबा है. साल 2012 में सरखेज विधानसभा सीट के डिलीमीटेशन के बाद घाटलोडिया सीट बनी, जहां पिछले दो बार से बीजेपी का ही दबदबा है और दोनों ही बार ये सीट सीएम सीट के तौर पर भी जानी गई है. इस सीट पर साल 2012 में पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल चुनावी मैदान में उतरी थीं जो 1 लाख 54 हजार वोटों के साथ चुनाव जीती थीं. आनंदीबेन पटेल साल 2016 तक इस सीट से विधायक रहीं, लेकिन साल 2017 चुनाव से पहले आनंदीबेन पटेल को बतौर मुख्यमंत्री हटाया गया था.

इस सीट पर साल 2017 के पाटीदार आंदोलन का सब से अधिक असर देखने को मिला था. फिर साल 2017 में आनंदीबेन पटेल के उत्तर प्रदेश के गवर्नर बनने के बाद आनंदीबेन के करीबी भूपेंद्र पटेल को यहां से टिकट दिया था. हार्दिक पटेल के नेतृत्व वाले आरक्षण आंदोलन के बाद पाटीदार मतदाताओं में काफी गुस्सा था लेकिन इसके बावजूद भूपेंद्र पटेल ने 1.17 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. इस सीट पर अब तक 2 विधानसभा चुनाव हुए हैं और दोनों ही बार यहां से बीजेपी उम्मीदवारों को ही जीत मिली है.

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading