आरोग्य कर्मियों को सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार का सॉलिड प्लान

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण कि रोकथाम के लिए आरोग्य कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं, कोरोना संक्रमण के रोकथाम के प्रति जागरूक करना और उनका इलाज करना, सरकार ने अपनी प्राथमिकता में रखा हुआ है. ऐसे में देश के कई शहरों से दुर्भाग्य पूर्ण खबरें आयीं हैं. इंदौर में डॉक्टर्स पर हमला, मुरादाबाद में हमला और अब नागपुर में आशा कार्यकर्ताओं पर हमला. ये सारी घटनाएं देश के प्रति हमलावरों की देश भक्ति तो नहीं जाहिर करती, तो सवाल पैदा होता है कि, ये कैसी मानसिकता है, जो ऐसे हमलावरों को पैदा करता है.

खैर केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि “आरोग्य कर्मियों के खिलाफ होने वाले हमलों और उत्पीड़न को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी सुरक्षा के लिए सरकार पूरा संरक्षण देने वाला अध्यादेश जारी करेगी। प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर के बाद ये तुरंत प्रभाव से जारी होगा.”

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading