Report: Haseen Ansari
Ghazipur | महाकुम्भ के पवित्र संगम में स्नान कर घर वापस जा रही पिकअप जनपद गाजीपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खबर के अनुसार इस सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 15 घायल हो गए हैं।


आपको बता दें पिकअप सवार तीर्थ यात्री जनपद प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर वापस अपने घर गोरखपुर के बांस गांव रहे थे कि अचानक गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव के पास वाराणसी – गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ये हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पिकअप का डाला टूट जाने से सवार यात्री सड़क पर गिर गए और डंपर की चपेट में आने से कई यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया।


खबर के अनुसार इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल बता जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गाजीपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया व शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गयी।

घटना की सूचना पाकर गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी भी घटनास्थल पर पहुंची तो वहीँ दुर्घटना मे घायलों के चिकित्सा व्यवस्था मे सहयोग के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह भी तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों सहित चिकित्सा अधिकारियों से बात किया।