20 हज़ार का इनामी शराब माफिया विधायक गिरफ्तार…

रिपोर्ट : हसीन अंसारी

गाजीपुर | जनपद की पुलिस ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रण ले लिया है. लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधी दहशत में हैं. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बोत्रे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन मे गुरूवार को करीब 04.30 बजे चोचकपुर तिराहा ग्राम चोचकपुर थाना करण्डा गाजीपुर से शराब माफिया को अवैध तमन्चे के साथ गिरफ्तार किया गया ।

बाते जा रहा है कि इसके सम्बन्ध मे थाना करण्डा पर मु0अ0सं0 203/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत किया गया है जो पूर्व से मु0अ0सं0 167/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम 272/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 में वांछित है.

गिरफ्तार हुए वांछित अभियुक्त का नाम निलेश यादव उर्फ विधायक पुत्र रविन्द्र यादव है. ये ग्राम नेवादा दुर्ग विजय थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार थाना करण्डा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading