25 हजार का इनामी वीरू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, किया था प्रेमिका के पति की हत्या

Ghazipur। सिधौना के रहने वाले दुकानदार स्वतंत्र भारती हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 25 हजार के इनामी वीरू यादव को पुलिस ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। खानपुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों व अपराधियों की रात चेकिंग बिहारीगंज क्रासिंग के पास कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार बैरिकेडिंग को लड़ाते हुए उचौरी के रास्ते भागने लगा।

पुलिस ने उसका पीछा किया गया। ग्राम चिरौना कला के पास बदमाश अपने को पुलिस से दोनों तरफ घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसने अपना नाम वीरू यादव निवासी ग्राम खुटवा थाना शादियाबाद बताया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र भी मौके पर गए और घटनाक्रम की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्टल .32 बोर, 3 खोखा कारतूस .32 बोर, एक जिन्दा कारतूस .32 बोर और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है।



29 सितंबर की शाम मोबाइल दुकानदार व्यापारी स्वतंत्र भारती की वीरू ने अपने दो दोस्तों नंदगंज थाना के डिहिया गांव निवासी गोविंद यादव और हकीमपुर सोंथी निवासी गामा बिंद के साथ मिलकर दिनदहाड़़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जब हत्याकांड की कड़ी जोड़नी शुरू की तो मृतक की पत्नी कंचन के हत्याकांड में शामिल होने की जानकारी मिली।

इसके बाद कंचन, गोविंद और गामा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में यह बता सामने आई थी कि कंचन से वीरू का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूसरी जाति के होने के कारण परिवार के लोग कंचन की शादी इसी वर्ष मार्च में स्वतंत्र से कर चुके थे। इसके बाद वीरू ने कंचन के साथ प्लान बनाकर उसके पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद से वीरू फरार चल रहा था।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading