सफ़लता, गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार

संवादाता: सऊद अंसारी

गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गाजीपुर के नोनहरा पुलिस को सफलता मिली है।

बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हमराही उ0नि0 विष्णु प्रताप गौतम व कां0 मनोज वर्मा, कां0 अमर सिंह, कां0 मनोज पटेल, म0कां0 खुशबु सिंह व का0 अतुल यादव, का0 राजवीर और हे0कां0 बिनोद कुमार यादव के साथ सरकारी वाहन से गुरुवार को थाना क्षेत्र नोनहरा जनपद गाजीपुर में मु0अ0सं0 195/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधि0 में वांछित अभियुक्त नितीश कुमार यादव पुत्र मुन्ना यादव ग्राम प्रतापपुर थाना मुहम्मदाबाद जिला गाजीपुर के घर पहुंच कर दबिश दिया तो नीतीश अपने घर पर मौजूद मिला। जिसे करीब 06.10 बजे गिरफ्तार किया गया ।

नितीश कुमार यादव पुत्र मुन्ना यादव की उम्र 22 वर्ष है और उसका अपराधिक इतिहास भी है। उसके ऊपर (मु0अ0सं0 12/21 धारा 3/5A/5B/8 गौ वध निवारण अधि0 और मु0अ0सं0 195/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट) दो मुकदमे भी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading