ग़ाज़ीपुर: रविवार को तीन युवक गंगा नदी में डूब गए। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ता घाट की है।जहां गंगा में नहाते समय 3 युवक गहरे पानी मे डूब गए।युवक अंत्येष्टिय में शामिल होने के लिए गंगा घाट पर पहुंचे थे।जहां गंगा में स्नान करते समय तीनो युवक डूब गए।डूबे युवक विशाल, नितिन और आकाश मऊ जिले के रहने वाले थे,और अपने किसी परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने गंगा घाट पर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

