Ghazipur: आविष्कार फाउंडेशन द्वारा पी.जी. कॉलेज, ग़ाज़ीपुर में युवा उद्यमिता कार्यक्रम 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना और स्वरोजगार व स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया, जिन्हें एक विशेष वर्कशॉप के माध्यम से व्यवसायिक सोच, नवाचार और स्टार्टअप की बुनियादी जानकारी दी गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेंद्र कुमार पांडे के मार्गदर्शन और विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. शशि शेखर, डॉ. नितीश कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव और डॉ. रमेश चंद्र ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में चयनित कॉलेज स्तर की टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी, और विजेता टीम को राज्य स्तरीय बिज़नेस समिट में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में रचनात्मक सोच और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सहायक हैं। आविष्कार फाउंडेशन का यह प्रयास आर्थिक उद्यमिता के माध्यम से सामाजिक समानता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

