Ghazipur | मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर में दो फरवरी को विराट कुश्ती दंगल और 9 से 14 फरवरी तक 28वीं अखिल भारतीय मेघचरन सिंह व तेज बहादुर सिंह स्मारक इनामी हाँको (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में दी।
उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह होंगे। विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 60 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को यात्रा भत्ता, आवास, भोजन एवं अन्य सुविधाएं आयोजकों द्वारा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि दंगल में देशभर के शीर्ष पहलवान भाग लेंगे। कुश्ती प्रेमियों के लिए यह एक रोमांचक अवसर होगा, जहां वे राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों को एक ही मंच पर देख सकेंगे।
28वीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में देशभर से 13 प्रमुख टीमें भाग लेंगी। इनमें हरियाणा, दिल्ली, लखनऊ, ओडिशा, यूपी पुलिस हॉकी टीम, स्पोर्ट्स हॉस्टल, लखनऊ, स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी, स्पोट्र्ट्स कॉलेज सफाई इटावा, एनईआर रेलवे गोरखपुर, आर्मी ग्रीन जालंधर, अश्विनी स्पोट्र्स अकादमी, मैसूर कर्नाटक, मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी और एसटीसी हैदराबाद की टीम शामिल है।
उन्होंने कहा कि स्व. तेज बहादुर सिंह ने 1983 में इस स्टेडियम की स्थापना युवाओं को बेहतर प्लेटफॉर्म देने के लिए की थी। उनकी मेहनत और पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह के सहयोग से 2016 में यहां एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान स्थापित हुआ। यह खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर है।


