सिटी स्टेशन पर गहनों के साथ चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर शाम सिटी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को दबोचा। उसके पास से चोरी का मंगलसूत्र का लाकेट और दो सोने की अंगूठी बरामद किया है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय और जीआरपी प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा शांति व्यवस्था के मद्देनजर अपने हमराहियों के साथ सिटी स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेशन के पूर्वी छोर पर एक युवक वहां बैठे कुछ यात्रियों से सोना बेचने की बात कर रहा है। इस सूचना पर टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। पास पहुंचने पर जैसे ही वहां मौजूद युवक की नजर पुलिस पड़ी, वह भागने लगा। लेकिन पुलिस कर्मियों ने दौड़कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके जेब से सोने का मंगलसूत्र का लाकेट और दो अंगूठी बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राकेश राम बताया। जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया युवक कई वर्षों से स्टेशन पर ही रहता है और यात्रियों के सामानों की चोरी करता है। पिछले वर्ष स्टेशन पर एक महिला का पर्स चोरी कर लिया था, जिसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज है। 

उन्होंने बताया कि यह शातिर किस्म का चोर है। काफी दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णानंद प्रसाद, ईश्वर सिंह, सतीश तिवारी, जनार्दन, संजय राय और उदयनरायन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading