तिरंगा थीम के साथ अतिप्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” ने किया ध्वजारोहण

गाज़ीपुर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाजीपुर की अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अगुवाई में स्थानीय रामलीला ग्राउंड, लंका मैदान में सोमवार सुबह 8:30 बजे झंडा रोहण कर राष्ट्रीय पर्व मनाया, इस अवसर पर तिरंगे की थीम में सजे लंका मैदान के पार्क और मैदान का उपस्थित सदस्यों और अतिथियों ने अवलोकन किया और फिर हरिशंकरी कार्यालय पर सुबह 10.30 बजे वरिष्ठ सदस्य गोपाल जी पांडेय की अध्यक्षता में झंडारोहण किया गया। इसके बाद बच्चों और उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरण के बाद वक्ताओं ने अपने विचार भी रखे।

मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने सभी को इस अवसर पर साधुवाद देते हुए कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में हर घर तिरंगे का आयोजन एक बहुत बड़ी सोच के तहत चलने वाला अभियान है, इससे राष्ट्रीयता की भावना के साथ तिरंगे के महत्व को अपनी युवा पीढ़ी को समझने का भी ये अवसर है, उन्होंने कहा कि ये अमृत महोत्सव के अवसर पर इस बार की रामलीला तिरंगा थीम पर मनाई जाएगी, और सब लोग सर्वधर्म सम्भाव से देश की उन्नति के बारे में एक साथ सोचें और आगे बढ़े।



इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, लक्ष्मी नारायण, ॐ नारायण सैनी, गोपाल जी पांडे, अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजेश प्रसाद, ओमप्रकाश पांडेय, मनोज तिवारी, राजेश, विनय कुमार, ओमप्रकाश अरुण, मयंक तिवारी, रामजी पांडे, अशोक तिवारी, सुधीर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल के साथ लंका क्रिकेट अकेडमी के बच्चे व अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading