ईद का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह प्रदेश के अलग-अलग जिलों की मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़ी और मुल्क की तरक्की व अमन के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है।
ईद के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लखनऊ स्थित ईदगाह पहुंचे और सभी को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि आज ईद के मौके पर मैं अपनी तरफ से आप सभी को बहुत-बहुत मुबारकबाद देना चाहता हूं… ये त्योहार जहां हम एक-दूसरे के गले मिलते हैं, सेवइयां खाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हैं, यही हमारे देश की खूबसूरती रही है… हम एक-दूसरे का सम्मान करें और एक-दूसरे को मोहब्बत की नजर से देखें, मैं इसी उम्मीद के साथ आप सभी को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद देता हूं…।
लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी।
ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे सबसे बड़ी जमात से ईद उल फित्र की नमाज अदा की गई। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और टीले वाली मस्जिद में ईद की नमाज मौलाना शाह फजलुल मन्नान रहमानी ने अदा करवाई।

लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में सबसे बड़ी जमात से ईद उल फित्र की नमाज अदा की गई। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और टीले वाली मस्जिद में ईद की नमाज मौलाना शाह फजलुल मन्नान रहमानी ने अदा करवाई।

