रमजान का महिना इस्लाम में सबसे पवित्र महिना मन जाता है. 30 दिन के रोजे के बाद मुस्लिम समाज को ईद का बेशब्री से इंतज़ार रहता है. जानकारी के अनुसार इस बार ईद 11 अप्रैल को मनाया जायेगा लेकिन एक समुदाय ऐसा भी है जिसने मंगलवार को ही ईद का त्यौहार मन लिया. जी हाँ ये खबर भोपाल से आ रही है.

दाऊदी बोहरा समुदाय 30 दिन के रोजे के बाद मंगलवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। इस अवसर पर शहर के अलीगंज में स्थित हैदरी मस्जिद में सुबह दाऊदी बोहरा धर्मावलंबी एकत्र हुए और सामूहिक रूप से विशेष नमाज खुत्बा अता कर दुनिया में अमन-चैन और सुख-समृद्धि के लिए दुआ की। इसके बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। दाऊदी समाज के बच्चों व महिलाओं में भी ईद के मौके पर उल्लास नजर आ रहा है। घर-घर में सिवइयों की खीर व शीर-खुरमे से एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया जा रहा है।