डा. धनंजय सिंह दोबारा बने प्रदेश अध्यक्ष…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राइवेट नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज एसोसिएशन की रविवार को लखनऊ के एक होटल में हुई बैठक में सर्व सम्मति से डा. धनंजय सिंह को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में धर्मेंद्र गुप्ता को एक बार फिर महासचिव और जय सिंह को ट्रेजरार की जिम्मेदारी सौपी गई। उपाध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह मलिक, डा. गायत्री सिंह, तारा देवी, सुधीर सिंह, डा. विवेक यादव और संदीप गोयल को चुना गया। इसी तरह नीरज शर्मा और सुमित शर्मा सचिव चुने गए। इसके अलावा सर्वसम्मति से 11 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद प्राइवेट नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों की‌ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि शासन की ओर से दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए पठन- पाठन व्यवस्था में सुधार किया जाएगा ताकि प्रदेश के निकलने वाले छात्र पूरे देश में नाम रोशन करें। इस दौरान कॉलेजों के संचालन में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि जल्द ही एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल विभागीय उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर एक-एक समस्या से अवगत कराएगा। ताकि समय रहते उसका निस्तारण भी किया जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading