दोहरे हत्याकांड से सहमा जनपद, शव रखकर हाईवे किया जाम…

Ghazipur News: दोहरे हत्याकांड की खबर से जनपद सहम गया, हर तरफ एक ही चर्चा ही कैसे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं उन्हें तो एनकाउंटर होने का भी डर नहीं है। ये घटना खानपुर थानाक्षेत्र के चिलौना कला रामपुर गांव का है जहाँ दोहरे हत्याकांड में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव घर पहुंचे तो ग्रामीण उग्र हो गए। दोनों शवों को दोपहर 12:25 बजे वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की जिद्द थी की जिलाधिकारी को बुलाया जाए, एडीएम दिनेश कुमार, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद और जॉइंट मजिस्ट्रेट के समझाने और आश्वासन पर दोपहर एक बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद परिजनों ने दोनों शवों का जौहरगंज में अंतिम संस्कार किया।

क्या है पूरा मामला?

खानपुर थानाक्षेत्र के चिलौनाकला रामपुर निवासी अनुराग सिंह और अमन चौहान को कुछ लोगों ने बगीचे में बुलाया और ऊचौरी मलहिया बागीचे में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश बाइक पर सवार थे, शुक्रवार की रात पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सुबह करीब चार बजे दोनों युवकों का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। जिलाधिकारी की तरफ से आश्वासन दिया गया और इधर पुलिस ने परिजनों से दोनों शवों को अंतेष्टि के लिए लेकर चलने को कहा। इसके बाद सुबह 11 बजे ग्रामीण शव लेकर औड़िहार के बाराहघाट के लिए निकल पड़े लेकिन दोपहर 12:25 पर दोनों शवों को वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि परिवार के सदस्य को नौकरी, सहायता और सुरक्षा दी जाए।

खबर के अनुसार दोपहर एक बजे पहुंचे एडीएम दिनेश कुमार, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद और सैदपुर जॉइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर ने समझा-बुझाकर मदद का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में जौहरगंज श्मशान घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार हुआ। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि शवों का अंतिम संस्कार कराया गया है। ऊचौरी बाजार में पीएसी और चिलौनाकला रामपुर गांव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस लगा दी गई है।

24 घंटे में एक्शन…

गाजीपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मुठभेड़ के बाद रामपुर क्रासिंग से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी जिसके बाद इलाज के लिए सैदपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। लेकिन तीसरा आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने पुरानी मारपीट की घटना में बदला लेने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

खबर के आनुसार एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद ने बताया कि “शुक्रवार को ऊचौरी में चिलौना कला गांव निवासी 18 वर्षीय अमन चौहान और 20 वर्षीय अनुराग सिंह उर्फ धोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर तीन नामजद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जुटी थी कि मुखबिर से सूचना मिली। बताया गया कि वारदात को अंजाम देने वाले शातिर रामपुर क्रासिंग से गुजरने वाले हैं। पुलिस टीम ने वहां चेकिंग शुरू की। अनौनी की तरफ से तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर उन्होंने पुलिस फोर्स को टक्कर मारने की कोशिश की और सैदपुर की तरफ भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया। बदमाश औड़िहार से सिधौना की तरफ भागे। ग्राम पटना के पास घिरने पर उन्होंने पुलिस टीम पर तमंचे से दो राउंड फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें दो बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगी। तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल समेत फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों में 20 वर्षीय अंकित सोनकर पुत्र पिंटू सोनकर और 22 वर्षीय मेराज पुत्र कासिम निवासी ग्राम उचौरी थाना खानपुर हैं। दोनों को सीएचसी सैदपुर भर्ती कराया गया है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने डबल मर्डर की बात स्वीकर किया। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस बरामद किया गया है।

By Haseen Ansari

Reporter

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading