Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री, तेज़ हवाओं और बारिश से बदलेगा मौसम

राजधानी दिल्ली (Delhi) में फरवरी की शुरुआत के ठंडे और तेज हवाओं के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस हुई। हालांकि सुबह और शाम के समय पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण ठंड अभी भी बनी हुई है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज का मौसम:
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर खराब से लेकर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति:
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पश्चिमी जिलों में आज तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे सड़क दृश्यता प्रभावित हो सकती है और यातायात में परेशानी आ सकती है। दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ हल्की ठंड का अहसास भी रहेगा।

हिमालयी राज्यों में मौसम:
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में मौसम फिलहाल काफी ठंडा और बदलता हुआ है। हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से कई जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। तेज हवाओं और कोहरे के कारण ठंड और बढ़ सकती है। उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पाला गिरने की संभावना है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, लेकिन 9 फरवरी से फिर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो सकता है।

मौसम में फिर बदलाव की संभावना:
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पहला विक्षोभ 5 और 6 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। दूसरा विक्षोभ 8 फरवरी की रात से एक्टिव होगा और 9 से 10 फरवरी के दौरान हिमालयी क्षेत्रों में फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वेस्टर्न का असर मैदानी इलाकों तक भी पहुंच सकता है, जहां उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत (Northwest and Central India) में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com



Hashtags: #दिल्ली #मौसम #कोहरा #हवा #बर्फबारी #IMD #उत्तरप्रदेश #हिमाचल #उत्तराखंड

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading