CORONA : भारत में एक दिन में अब तक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी और मौतें

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण भारत में रोज अपनी संख्या दर्ज करवा रहा है, ऐसे में ये चिंता का विषय था, लेकिन मंगलवार को आई ताजा जानकरी के अनुसार कोरोना मामला और चिंताजनक हो गया है.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत में #COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 46433 हो गई है जिसमें 32134 कोरोना के सक्रिय मामले, 12727 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेटेड और 1568 मौतें शामिल हैं. 

तो वही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 3900 #COVID19 मामले सामने आए और 195 मौतें हुई हैं। दोनों में ये अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है.

लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस के उलंघन की कई तस्वीरें सामने आई हैं, ऐसे आम जनमानस को इसे गंभीरता से लेना चाहिए. घर में रहे, सोशल डिस्टेंस को मेन्टेन करें. बुखार या खांसी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें. साबुन से हाथ को बार बार धोएं. सरकार के गाइड लाइन का पालन करें.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading