आर्थिक अस्थिरता और राजनीतिक संकट: पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा

चीन कि चमचा गिरी और अमेरिका से झूठ बोलने वाले पकिस्तान ने अपने गलत मंसूबों की बदौलत अपने नागरिकों को संकट में डाल दिया है. देश में सत्ता परिवर्तन और लगातार राजनीतिक संकट के बाद से पाकिस्तान की संघर्षरत अर्थव्यवस्था स्थिर नहीं हो रही है।

इधर भारत में मोदी सरकार के मजबूत नेतृत्व देश अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहा है तो वहीँ भारत से बराबरी करने के चक्कर में झूठ बोलने वाला पकिस्तान आज बर्बाद हो रहा है. वो भारत आस पास भी नहीं नज़र आता. बराबरी कि बात तो बहुत दूर है.

वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने देश की बाहरी तरलता और फंडिंग की स्थिति में और गिरावट और विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का हवाला देते हुए शुक्रवार को पाकिस्तान की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘बी-‘ से एक पायदान घटाकर ‘सीसीसी+’ कर दिया। कुछ दिन पहले विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री स्टीव हैंके का कहना था कि ‘डूबते जहाज को बचाने में नाकाम रही पीएम शहबाज की सरकार'” यह [पाकिस्तान के] सॉवरेन बॉन्ड ने इस साल अपने मूल्य का 60% से अधिक खो दिया है। मुझे आश्चर्य नहीं है,” ।

फिच ही नहीं मूडीज ने भी पाकिस्तान को डाउनग्रेड किया। 6 अक्टूबर को, हाल के 7 वर्षों में पहली बार, मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने पाकिस्तान की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को B3 से एक पायदान नीचे Caa1 कर दिया, जो कि एक डिफ़ॉल्ट के करीब है। पाकिस्तान के अगले बड़े भुगतान के रूप में और अधिक दर्द मिलने वाला है. अंतरराष्ट्रीय बांड $ 1 बिलियन – दिसंबर 2022 में होने वाला है.

पाकिस्तान का कुल विदेशी भंडार 13.25 अरब अमेरिकी डॉलर है; जबकि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पास केवल $7.59 बिलियन अमरीकी डालर है। पाकिस्तान का कुल विदेशी कर्ज और देनदारियां करीब 130.2 अरब डॉलर हैं, जिसमें चीन से 30 अरब डॉलर का कर्ज शामिल है। कर्ज के भुगतान और व्यापार घाटे को पाटने के लिए अरबों डॉलर की व्यवस्था करने के लिए नकदी की कमी से जूझ रहे देश के प्रयासों के बीच पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ का अगले महीने चीन की एक महत्वपूर्ण यात्रा पर जाने की संभावना है। आईएमएफ कार्यक्रम के पुनरुद्धार और मित्र देशों की मदद के बावजूद पाकिस्तान एक बार फिर आर्थिक और ऋण चूक के कगार पर।

आतंक को पनाह देने वाला पकिस्तान अब चीन के कर्ज में डूब चूका है.

 

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading