शहीद के पार्थिव शरीर को देखने उमड़ी भीड़, छलक उठीं आँखे, सरकार देगी 50 लाख

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर | मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादी हमले में शहीद तीन जवानों में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात गाजीपुर के नोनहरा थानान्तर्गत ग्राम- चकदाउद उर्फ बभनौली, निवासी अश्वनी कुमार यादव का पार्थिव शरीर आज लगभग 11 बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। जहां परिजनों, राजनीती से ताल्लुक रखने वालों के अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों सहित आस पास के लोगों ने वीर जवान के शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

This slideshow requires JavaScript.


मौके पर ही जिला अधिकारी गाजीपुर ने प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित संवेदना संदेश के साथ उप्र सरकार की ओर से शहीद परिवार को 50 लाख रुपए,परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा गांव को जाने वाली रोड का नामकरण शहीद के नाम पर करने की घोषणा की।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading