ग़ाज़ीपुर जिला समाजवादी अल्पसंख्यक अध्यक्ष पद पर तौकीर..
ग़ाज़ीपुर जनपद के जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष पद काफी समय से खाली रहने के बाद अतीक राईनी के बाद ज़मानियाँ विधानसभा अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र से ज़मानियाँ विधायक के ख़ास तौकीर खान लोकसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक समुदाय को समेटने की जिम्मेदारी दी गई है जो समान्य जाती से है,इससे पहले अतीक राईनी पिछड़ी जाति से थे।
कांग्रेस ,बसपा के अलावा भाजपा भी अल्पसंख्यक मतों को रिझा रही है । विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मत जमकर समाजवादी पार्टी को मत दिये जिससे सातो सीट सपा के खाते में गई। लोकसभा चुनाव में समय कम है, इस बार सभी दल अल्पसंख्यक मत के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे।
यदि इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगे तो बिखराव नही होगा नही तो,नए अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष के लिए लोकसभा से पहले विधानसभा वाला इतिहास दोहराना चुनौती है।
फिलहाल नए विधानसभा अध्यक्ष को पूर्व ज़मानियाँ सपा विधानसभा अल्पसंख्यक अध्यक्ष मेराज खान,मौलाना हुसैन अहमद, जहांगीर खान आदि लोग ने बधाई दी है।
तौकीर बने जिला अल्पसंख्यक सपा अध्यक्ष।