जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित गंगा ग्रैंड होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम करीब 6 बजे मोटरसाइकिल एवं टेंपो की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा बाजार से स्टेशन की जा रही टेंपू से जा एह थे। सड़क किनारे से जा रही साइकिल सवार को बचाने में मोटरसाइकिल से टकरा गया। जिसमे टेंपू सवार प्रिंस कुमार (22) निवासी मोहनिया, टाइगर (20) निवासी मोहनिया, निवासी बिहार और मोटरसाइकिल सवार राजू (40) निवासी मुगलसराय घायल हो गए। घटना में टेंपू में सवार प्रिंस मौर्य बाल बाल बच गया। उसे खरोच भी नही आई। आस पास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डा रवि रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया की सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए है। जिन्हे गाजीपुर भेज दिया गया है।
साइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे ऑटो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, बुरी तरह घायल

