जमानिया अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों संग कोतवाल,तहसीलदार ने की बैठक
जमानियां ग़ाज़ीपुर स्वतंत्रत भारत अतिक्रमण को लेकर शनिवार को जमानिया कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव तहसीलदार देवेन्द्र यादव व sdo विजय यादव ने व्यापारियो साथ बैठक की ।
कोतवाल श्यामजी यादव ने व्यापारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि, अतिक्रमण से जाम होती है अतः व्यापारी बंधु नाली के अंदर ही दुकान लगाए, व्यापार बन्धु जाम के समस्या को समझे,तहसीलदार ज़मानियाँ ने कहा कि रात्रि 10 बजे से सुबह 6बजे तक ही बड़े वाहनों की प्रवेश रहेगा, दिन नही होगी,फुटपाथ दुकानदार पटरी के अन्दर ही रहेंगें यह संवाद निरंतर चलता रहेगा।
कोतवाल ने कहा स्टेशन बाजार तथा कस्बा बाजार के अधिकांश दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाए जिससे कोई घटना होने पर पुलिस मदद ले सके।
एस डी ओ विजय यादव ने कहा बिजली समाधान योजना का लाभ उठायें बिजली चोरी रोके सरकार का सहयोग करें। उक्त मौके पर नगर पालिका चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता, एसडीओ विजय यादव , तहसीलदार देवेंद्र यादव स्टेशन चौकी प्रभारी बालेंद्र कुमार , व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर शर्मा, इस्लाम राइन, पंकज निगम सहित अन्य व्यापारी,अफरोज खान मौजुद रहे।

