दिलदारनगर के नोबल सीनियर में विज्ञान प्रदर्शनी..

ग़ाज़ीपुर जनपद के दिलदारनगर देवैथा मार्ग पर स्थित नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नेशनल साइंस डे के अवसर पर नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिलदारनगर मे साइंस एग्जीबिशन विज्ञान प्रदर्शनी का  का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर अजहर खान, प्रिंसिपल मिस्टर ए के शर्मा और सभी टीचर मौजूद रहे। कक्षा 8, 9 और 11 के बच्चों ने इस साइंस एग्जीबिशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने क्रिएटिविटी को प्रदर्शित किया।विज्ञान प्रदर्शनी में टाइप्स ऑफ मोशन, सोलर सिस्टम हाइड्रोक्लोरिक लिफ्ट आदी बहुत सुंदर मॉडल प्रस्तुत किए।

बच्चों ने बनाए हुए मॉडलों से स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल ए के शर्मा, जमिल खान,उपप्रधानाचार्य जमील अहमद खां और अन्य अध्यापकों के प्रश्नों का बड़ा ही कुशलता पूर्वक जवाब दिया। स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल ने बच्चों का  मनोबल बढ़ाया और उन्हें और बेहतर करने लिए उत्साहित किया।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading