ज़मानियाँ नगर पालिका के कई वार्ड में पानी न पहुंचने से जनता परेशान कब आएगा नल में जल ??
ग़ाज़ीपुर जनपद के ज़मानियाँ नगर पालिका परिषद के कई वार्ड करीब आधा दर्जन वार्ड में जल निगम की पानी न पहुंचने से लोग परेशान है।कुरैशी मोहल्ला में जल निगम की पाइप फटा है उसी कारण करीब आधा दर्ज़न वार्ड का जल से नल आना नद है।
हैंडपंप से लोग पानी लेने को मजबूर हैं वही हैंडपंप भी कई खराब है नगर पालिका परिषद की पानी टैंकर से पानी भी कई सभासद पहुचाने का प्रयास कर रहे हैं फिर भी लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है
आम जनता पानी न आने से काफी परेशानी का सामना कर रही और कह रहे है कि नगर की मूलभूत जरूरत पानी और बिजली है जिसमें पानी बहुत जरूरी है और नगर के कई वार्ड में पानी न आने से जनता त्रस्त है कुछ सभासद से पूछा गया जिनमे सचिन वर्मा,इनाम राइन, राजा बाबु ने कहा शनिवार को सप्लाई कर दिया जाएगा।
नगर की जनता भी नए नगर पालिका अध्यक्ष से बहुत आशा कर रही है।नगर की समस्या को ट्रिपल इंजिन की सरकार की कितना खिचती है।