विपक्षी सांसदों के निलंबन के बाद BJP संसदीय दल की बैठक, PM Modi भी पहुंचे

संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों के निलंबन के बाद भाजपा के संसदीय दल की मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर और अन्य केंद्रीय मंत्री-सांसद शामिल हुए। बैठक के बाद पीएम मोदी सांसदों को संबोधित भी करेंगे।

माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री संसद में भाजपा के आगे की रणनीति और पेश हुए विधेयकों पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा सांसदों के निलंबन और विपक्षी रणनीति का सामना करने को लेकर भी चर्चा होने का अनुमान है। 

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading