अतीक पर फिर बड़ी कार्रवाई – कुर्क हुई 20 बीघे की बेनामी संपत्ति!

  • अतीक अहमद की 5.0510 हेक्टेयर यानि लगभग 20 बीघा जमीन गैंगस्टर एक्ट में की गई कुर्क
  • गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई कुर्की की कार्रवाई
  • पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा की कोर्ट ने कुर्की का आदेश किया पारित
  • अतीक अहमद की कुर्क की गई अवैध संपत्ति की अनुमानित कीमत 12 करोड़ 42 लाख 69 हजार 100 रुपये
  • अतीक अहमद ने राजमिस्त्री हुबलाल के नाम पर 14 अगस्त 2015 को कुल 16 संपत्तियां खरीदी थी
  • अतीक अहमद ने 14 लोगों को धमका कर 16 संपत्तियां हुबलाल के नाम पर रजिस्ट्री कराई थी
  • अतीक अहमद और चार अन्य के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा 2020 में दर्ज हुआ था,
  • अतीक अहमद के साथ नियाज, जाहिद, रियाज, मोहम्मद शेख को भी आरोपी बनाया गया था

Prayagraj | माफिया अतीक अहमद की 12.5 करोड़ की बेनामी संपत्ति को पुलिस ने सोमवार को कुर्क कर दिया। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। पुलिस ने मुनादी कराने के बाद संपत्ति को कुर्क कर दिया और वहां पर इससे संबंधित बोर्ड भी लगवा दिया। 12.5 करोड़ रुपये की 25 बीघे जमीन को अतीक ने राजमिस्त्री हूबलाल के नाम पर बनाई थी। 

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गौसपुर कटहुला स्थित इस जमीन को कुर्क करने के लिए कागजी कार्रवाई कई दिन पहले ही शुरू हो गई थी। पुलिस ने इसे गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर दिया। कुल 23,447 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली यह जमीन अतीक ने 14 अगस्त 2015 को एक राजमिस्त्री के नाम से खरीदी थी।

जुलाई में लखनऊ के विभूति खंड, गोमती नगर स्थित जिस होटल से अतीक के अधिवक्ता विजय मिश्र को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने वहीं से इस जमीन के रजिस्ट्री के पेपर बरामद किए थे। इसके बाद ही बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। होटल में इसी जमीन की डील होनी थी।

सूत्रों के मुताबिक, जमीन को चिह्नित करने के बाद इसके संबंध में और जानकारी जुटाई गई। इसके बाद इसे कुर्क करने के लिए पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट भेजकर अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। 

मौजूदा मूल्य के हिसाब से संपत्ति की कुल कीमत 12,42,69,100 रुपये आंकी गई है। अतीक ने सर्किल रेट से भी कम मूल्य पर जमीन का बैनामा कराया था। महज दो करोड़ रुपये में 28 हजार वर्ग गज जमीन राजमिस्त्री के नाम लिखवाई थी। जिस राजमिस्त्री के नाम पर यह जमीन लिखवाई, उसकी रोजाना की कमाई महज 400-500 रुपये ही है। यमुनापार का इस राजमिस्त्री से पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि माफिया भाइयों ने उसे डरा-धमकाकर बैनामा अपने नाम कराने को राजी किया था। यह भी कहा था कि जब वह कहें, जमीन उनके नाम लिख देना। जान बचाने की खातिर उसने ऐसा ही किया।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading