रिपोर्ट नेहाल अख़्तर
Ballia: रसड़ा, बैरिया बलिदान दिवस पर उपस्थित रेलवे बोर्ड के आईआरटीएस निर्भय नारायण सिंह को रसड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल ने रेलवे की मांगों से संबंधित एक पत्रक दिया। अपने पत्रक में उन्होंने बेगमपुरा एक्सप्रेस 12237/ 12 238 वाराणसी से जम्मू तवी तक जाने वाली ट्रेन जिसका मार्ग विस्तार बलिया गाजीपुर होने वाला है उसे उन्होंने मऊ – रसड़ा होकर चलाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि गाजीपुर रेलवे लाइन पर पहले से ही जम्मू जाने के लिए ट्रेन है जबकि रसड़ा से एक भी ट्रेन नहीं है। इसके अलावा उन्होंने लोकनायक एक्सप्रेस जो वाया गाजीपुर चलती है उसे बलिया- रसड़ा -मऊ- आजमगढ़ के रास्ते शाहगंज से दिल्ली तक चलाने की मांग किया है।
उन्होंने कहा की रसड़ा क्षेत्र में जम्मू एवं दिल्ली जाने के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है जबकि गाजीपुर क्षेत्र से कई ट्रेन पहले से संचालित है उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में दिल्ली एवं जम्मू जाने के लिए मार्ग विस्तार कर दोनों ट्रेनों को वाया रसड़ा – बलिया से चलाया जाए उन्हें रेलवे बोर्ड के सदस्य निर्भय नारायण सिंह ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में रेल मंत्री से वार्ता करेंगे। इस मांग पत्र को देने के लिए जनता ने उन्हें धन्यवाद दिया है।