खाना बनाने के विवाद में पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला!




रिपोर्ट: अमित कुमार

Ballia: बलिया जनपद के रसड़ा में खाना बनाने की जिद करने पर पति-पत्नी में इस कदर विवाद बढ़ा की खून खराबे में तब्दील हो गया और पत्नी ने पति के सीने पर चाकू से प्रहार कर लहुलूहान कर दिया।

गंभीर स्थिति में मोहल्ले वासियों ने घायल को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मऊ के लिए रेफर कर दिया गया जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची रसड़ा पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है। रसड़ा के महावीर अखाड़ा निवासी पति संजय कुमार व पत्नी लालबुची देवी के बीच पहले भी घरेलू विवाद होता रहा है।

घर में आटा नहीं होने पर दो बेटियों एवं एक पुत्र सहित सभी के लिए लालबुची ने खिचड़ी बना दिया। तत्पश्चात संजय कुमार कहीं से आटा लेकर आया और रोटी बनाने की जिद करने लगा। यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि लालबुची के सिर पर खून सवार हो गया और उसने सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पति के सीने पर प्रहार कर दिया।

अचानक हुई इस वारदात से हर कोई स्तंभ रह गया। खून से लतपथ संजय कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि दम्पति के बीच घरेलु विवाद को लेकर यह घटना घटित हुई है। घायल को अस्पताल भेजकर उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading