भूमि विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष ने DM को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट: अमित कुमार

Ballia: बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टिकादेवरी, लखनेश्वर गांव में भूमि विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। उनका आरोप है कि विपक्षी 5 डिसमिल के काश्तकार होते हुए भी लगभग 45 डिसमिल जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे हैं।

45 डिसमिल में अलग-अलग कई लोगों ने अपनी-अपनी जमीन रजिस्ट्री कराई है। लेकिन यहाँ सबसे बड़ी समस्या यह है पक्ष और विपक्ष सभी लोगों का आराजी नंबर 330 संख्या है। जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि पीड़ित पक्ष के लोग जब अपनी जमीन पर जाते हैं तो महिलाएं गाली-गलौज करती हैं और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती हैं। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है और मामले में कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading