रिपोर्ट: अमित कुमार
Ballia: बलिया में आज ITI और डिप्लोमा युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। समाजसेवी और पूर्व शोधकर्ता सदर विधानसभा 361 के प्रत्याशी रविनाथ तिवारी ने युवाओं के लिए नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए एक कैम्प का आयोजन किया है।
Turbo Board Partner इस कंपनी द्वारा युवाओं के लिए कैम्प लगाया जा रहा है, जिसमें ITI और डिप्लोमा छात्रों को चुनकर नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।चयनित उम्मीदवारों को तुरंत ऑफर लेटर और जॉइनिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। वृंदावन वाटिका, छाया टाकीज के सामने, तिखमपुर, बलिया में लगेगा। आवश्यक दस्तावेज अपना रिज्यूम और सभी दस्तावेज़ (पैन कार्ड, आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र) तैयार रखें।

