रिपोर्ट: अमित कुमार
Ballia: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुजतबा हुसैन ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षक पदों पर पदोन्नति, अवकाश नगदीकरण और चिकित्सीय सुविधा जैसी प्रमुख मांगें लंबित हैं। उन्होंने कहा कि शासन की अनदेखी से पूरा शिक्षणेत्तर समाज आहत है और अब निर्णायक लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।
इसके साथ ही इन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने और सम्मानजनक मानदेय 18000/- दिए जाने की मांग किया है। इस मामले को लेकर 9 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में प्रांतीय धरना आयोजित किया जाएगा, जिसमें निर्णायक संघर्ष की घोषणा की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर DIOS ऑफिस पर दिया धरना!

