बलिया में असलहे के बल पर 5 लाख की शराब लूट, इलाके में हड़कंप

रिपोर्ट: अमित कुमार

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बैरिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में रविवार देर रात असलहे के दम पर करीब 5 लाख रुपये की शराब से लदी पिकअप को लूट लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

शराब दुकान संचालक रवि भूषण सिंह ने बैरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि रात करीब 8 बजे सरकारी गोदाम से उनकी दुकान के लिए शराब से भरी पिकअप आ रही थी। उसी दौरान गोविंदपुर के पास आठ बदमाशों ने हथियार दिखाकर गाड़ी रोक ली और पूरा माल लूटकर फरार हो गए।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बैरिया क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चार टीमों का गठन कर दिया है और पिकअप वाहन व शराब के साथ नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading