बलिया में कांग्रेस नेता नजरबंद

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को वाराणसी में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने घरों में नजरबंद कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें और अन्य पार्टी नेताओं को जबरन घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करना था। लेकिन बलिया पुलिस ने आंदोलन की संभावनाओं को देखते हुए पार्टी नेताओं को सुबह से ही घरों में नजरबंद कर दिया। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।

उमाशंकर पाठक ने कहा कि जनता की आवाज उठाना और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना हमारा संवैधानिक अधिकार है। लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी रवैया अपना रही है।

फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस कदम को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।

……….

Report: Amit Kumar

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading