संवाददाता: सुनील सिंह
बलिया। (पीएमए) सत्ताधारी दल भाजपा के प्रभाव शाली नेताओं एवं जिला के मंत्रियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सपा नेता सुधीर कुमार पासवान अध्यक्ष जिला पंचायत बलिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।*
पासवान ने त्याग पत्र देते हुवे आरोप लगाया कि मेरे अनुसूचित जाति का होने के कारण भाजपा नेताओं एवं एक जिला के ही मंत्री के दबाव मे जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी द्वारा बेवजह बार बार मुझे मानसिक रूप से उत्पीड़ित किया जा रहा है,जिससे मै अपने को असहज महसूस कर रहा हूँ। उन्होने अपने इस्तीफे के प्रति मुख्यमंत्री सहित शासन प्रशासन एवं जिला पंचायत सदस्यों को भी संप्रेषित कर दिया।
पासवान के जिला पंचायत अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते वक्त सपा के कद्दावर युवा नेता जिला पंचायत सदस्य संजय यादव एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिला पंचायत के कार्यकाल के समाप्त होने से एक दिन पूर्व त्याग पत्र देने को कुछ लोग सियासी लाभ लेने की राजनैतिक चाल के रूप मे देख रहे है।

