संवाददाता: सुनील सिंह
बलिया। जिसमें प्रमुख रूप से क्षत्रिय धर्म एवं संस्कार ,शिक्षा का महत्व ,शिक्षा में मातृशक्ति का योगदान, रोजगार आदि विषयों पर गोष्ठी में लोगों ने अपना विचार रखा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि आरक्षण के कारण सबर्ण समाज को काफी नुकसान हुआ है। 50% सीटें आरक्षित हैं जो शेष 50% सीटें थी उसमें भी आरक्षित लोगों को समावेश कर दिया जाता था। क्षत्रिय समाज का उपयोग अपने राजनीतिक हित के लिए बहुत से संगठन तो बनाए लेकिन आम क्षत्रिय लोगों का कोई उत्थान नहीं हुआ। वहीं सीलिंग लगाकर हमारी जमीन ले ली गई । सिलिंग के माध्यम से हमारी जमीन ले ली गई।आरक्षण लगा कर हमें नौकरी एवं रोजी रोजगार से वंचित कर दिया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मनियर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, महिला जिला उपाध्यक्ष मानती सिंह ,महिमा सिंह ,उपेंद्र नाथ सिंह, भूपेंद्र सिंह ,पुनीता सिंह को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजक डॉ कृष्ण सिंह ने कहा कि अगली बैठक से पूर्व पत्रिका निकलेगी। उसमें साहित्यकार, पत्रकार आदि लोग अपना विचार व्यक्त करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से विक्रमादित्य सिंह उर्फ मैनेजर सिंह, योगेंद्र सिंह, जिला युवा अध्यक्ष राहुल सिंह, रंजन सिंह ,रणवीर सिंह, मृत्युंजय सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह एवं संचालन रजनीकांत सिंह ने किया।।
