आजमगढ़। स0पा0 जिला कार्यालय पर मासिक बैठक सम्पन्न

शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़ हवलदार यादव ने एजेण्डा पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। देश व प्रदेश की दोनों डबल इंजन वाली सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। कानून व्यवस्था बद से बदतर है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कमरतोड़ मॅहगाई से आम आदमी त्रस्त है। आलू व प्याज जो गरीबों का मुख्य भोजन था उसकी भी कीमत इतनी बढ़ गयी है कि आम आदमी के पहुॅच से बाहर है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। ऐसी परिस्थिति में सन् 2022 में स0पा0 की सरकार बनना तय है। इसके लिए हम लोग प्राण-प्रण से जुट कर गाॅवों शहरों में घर-घर जाकर अलख जगायें। विधान परिषद (शिक्षक) के चुनावों में पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने बूथों से सम्बन्धित मतदाताओं से मिलकर स0पा0 के उम्मीदवार को जिताने की अपील कर अधिक से अधिक वोट दिलाये।
श्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक पूर्व मंत्री ने कहा कि योगी की सरकार में विकास कार्य ठप हो गया है। केवल जाति व धर्म के नाम पर लोगों का दमन व उत्पीड़न किया जा रहा है। बलात्कार, हत्या, लूट व अपहरण आम बात हो गयी है।
श्री बलिहारी बाबू पूर्व सांसद ने कहा कि दलितों व पिछड़ों पर दमन व अत्याचार कर भाजपा लोगों को भयभीत करना चाहती है। संविधान के अनुसार न काम कर मनमाना ढंग से सरकार चला रही है। आज दलित, पिछड़ा, गरीब अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है।
श्री चन्द्रदेव यादव पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि किसान का गेहूॅ 1500/कु0 धान 900/कुन्तल हो गया है। विचैलिए मालामाल हो रहे। क्रय केन्द्रों पर विचैलियों के धान की तौल हो रही है। आम किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है।
बैठक में विधायक आलमबदी आजमी, कल्पनाथ पासवान, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, पूर्व एम0एल0सी0 कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक रामजग राम, बृजलाल सोनकर, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, ओमप्रकाश राय, प्रदीप यादव, प्रेमा यादव, श्रृंगारी गौतम, गुड्डी, किरन श्रीवास्तव, सपना निषाद, हरिश्चन्द्र यादव, डा0हरिराम सिंह यादव, हंसराज यादव, राजनरायन यादव, अशोक यादव, रामआसरे चैहान, शोभनाथ यादव, चन्द्रिका निषाद, रामू राजभर, सूरज राजभर, राजेश गिरी, हंसराज चैहान, श्यामदेव चैहान, राजाराम सोनकर, दुर्गविजय राम, विनीत राय, देवनाथ साहू, चन्द्रशेखर, मिर्जा मसूद बेग, वेदप्रकाश यादव, परवेज अहमद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading