संवाददाता: शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़। डीएवी पीजी कालेज के छात्रों ने कालेज गेट पर प्रबंधन समिति का पुतला फूंका छात्रों ने कालेज प्रशासन द्वारा अपने कार्यों में कोताही बरतें जाने का आरोप लगाया है मीडिया से हुई बातचीत में छात्रों ने बताया की बीए प्रथम वर्ष बीएससी प्रथम वर्ष व बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा की सूची विद्यालय द्वारा नहीं जारी की जा रही है और साथ ही एम ए प्रथम की प्रवेश की तिथि भी नहीं घोषित की जा रही है जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य खतरे में है छात्रों की यह मांग है कि जल्द से जल्द एम ए प्रथम की प्रवेश परीक्षा तिथि व बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम की प्रवेश परीक्षा की द्वितीय तृतीय सूची जारी की जाए अगर ऐसा नही हुआ तो सभी छात्र छात्राए आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे इस मौके पर अजय यादव महामंत्री विशाल यादव, आशीष यादव, विकास यादव, आनंद यादव, विशाल सोनकर आदि छात्र उपस्थित थे