महराजगंज में हो रहा हैं दवा का छिड़काव वा सेनिटाइज़

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा


महाराजगंज,आजमगढ़। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है प्रधानमंत्री के आदेश से पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। कोरोना वायरस की त्रासदी के चलते गरीबों के सामने रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है इसी संकट को दूर करने के लिए महाराजगंज ब्लॉक के प्रतापपुर के ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह के पुत्र मनीष सिंह ने असहाय और गरीब लोगों को खाद्यान्न सामग्री मुहैया कराने में लगातार जुटे हुए हैं।

उनका कहना है कि मेरे ग्राम सभा में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे, भुखमरी का शिकार ना हो। इस महामारी को देखते हुए उन्होंने दलित बस्ती में जाकर के लोगों को खाद्यान्न मुहैया करवाया और साथ ही साथ अपने सफाई कर्मी को ले जाकर के दलित बस्ती प्रतापपुर में छिड़काव का भी काम करवाया। सफाई कर्मी मुन्नीलाल और विकास ने पूरे ग्राम सभा में छिड़काव का काम किया है।
सफाई कर्मी हर दो-तीन दिन पर ग्राम सभा में घूम घूम कर सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं और लोगों को सुझाव भी दे रहे हैं कि आप अपने घरों में रहे बाहर ना निकले इसी क्रम में मनीष सिंह ने लोगों को मास्क का भी वितरण किया और लोगों को इस महामारी से बचने के लिए हमेशा उन्हें सावधान होने के लिए कह रहे हैं। इसी क्रम में आज मनीष सिंह ने प्राथमिक विद्यालय में पुष्टाहार काफी वितरण करवाया। सफाई कार्यो में उनका सहयोग देने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव उनके साथ मौजूद थे। प्रशांत श्रीवास्तव ने गली गली घूम कर के सैनिटाइजेशन का काम और मास्क वितरण का काम करवाया है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading