संवाददाता शैलेंद्र शर्मा
- आजमगढ़ । पवई थाना के जल्दीपुर गांव के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दवा व्यवसाई व बीडीसी सदस्य अर्जुन यादव पुत्र बुधई यादव, निवासी- जल्दीपुर, थाना-पवई रात लगभग 8:30 बजे के करीब उस समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी जब बीडीसी सदस्य अपनी दवा की दुकान बंद कर घर लौट रहा था, जल्दी पुर निवासी अर्जुन यादव गांव का बीडीसी सदस्य है, और पवई बाजार में पतंजलि की दुकान जिसमें मीटमेडिकल हाल भी है चलाने का कार्य करता था, 8:30 बजे के करीब अर्जुन यादव अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था कि जल्दीपुर के पास ही बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक लिया और अर्जुन यादव के सर और सीने में गोली मारकर मौके से फरार हो गए, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर करदिया, जिला जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच करने के बाद अर्जुन यादव को मृत घोषित कर दिया, वहीं पुलिस चुनावी रंजिश सहित अन्य पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है, परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पवई थाने में तहरीर दी है, समाचार लिखे जाने तक पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी कर रही थी।