संवाददाता शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़। आज बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर के तले सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस निकाल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश में बलात्कार व बढ़ते अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया इस दौरान जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव लाल बहादुर त्यागी ने कहा कि प्रदेश की सरकार अपराध पर लगाम लगाने में निरंकुश है लगातार महिलाओं बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जगह जगह मासूम बच्चियां है हैवान की भेंट चढ़ती जा रही हैं भाजपा सरकार बलात्कारियों व अपराधियों को पकड़ने व सजा देने में असफल है जबसे देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से पूरा उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा भारत जल रहा है उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत पूरे भारत के 550 जिलों में ज्ञापन सौंपा रहे हैं इसी क्रम में हमने आज आजमगढ़ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं।

