आज़मगढ़ ईजा बुढ़नपुर के द्वारा पूर्व तहसील अध्यक्ष स्व धीरेंद्र सिंह की मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि ,

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई बुढ़नपुर के तत्वाधान में अतरौलिया पूरब के पोखरे पर शिवमंदिर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व तहसील अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह की तृतीय पूण्य तिथि का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के संगठन मंत्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सर्वप्रथम स्मृति शेष स्व0 धीरेन्द्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है।यह समाज में बढ़ रही बुराईयों के साथ-साथ समाज को नई दिशा देने का काम करता है। जिससे एक स्वच्छ समाज का निर्माण होता है। पूर्व तहसील अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर ईजा के कोषाअध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा वचन लिया गया कि जो भी पत्रकार भाई या ऐसे लोग होंगे जिनके सामने परेसानी होगी” ज्ञान सागर जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट” द्वारा 10 हज़ार या 20 हज़ार की मदत की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजक अशीष निषाद ने आये हुए सभी पत्रकार बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर आइडियल जनरलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पत्रकारों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद 2 मिनट का मौन रखा गया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading