पुजारी को बांधकर असलहे के बल पर रामजानकी मन्दिर से अष्ट धातु की मूर्तियां चोरी , पुजारी ने दी तहरीर।

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

(आजमगढ़)मुबारकपुर नगर के मुहल्ला पुरा खिजिर में स्थित रामजानकी मन्दिर के पुजारी का हाथ पैर बांध कर असलहे के बल पर रविवार को रात लगभग डेढ़ बजे चार अज्ञात चोर अष्ट धातु की बनी हुई छः मूर्तियां लेकर फरार हो गए।घटना से दहशत का माहौल है। पुजारी ने इस सम्बन्ध में थाना में तहरीर दी है।
मुबारकपुर थाना के स्थानीय मुहल्ला पुरा खिजिर में रामजानकी मन्दिर में अष्ट धातु की बनी हुई राधा, कृष्ण, बलराम,राम,जानकी और लक्ष्मण छः मूर्तियां लग भग डेढ़ सौ साल पुरानी थीं। मन्दिर में पूजा अर्चना के लिए पुजारी जयन्त तिवारी देख भाल करते हैं। घटना की रात में चार अज्ञात चोर मन्दिर के पिछवाड़े से दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए। चोरी ने पुजारी के हाथ पैर बांध दिए और दो बदमाश कनपटी पर असलहा सटा कर आतंकित कर रहे थे जबकि दो बदमाश चाभी से मूर्तियां खोल कर निकाल कर उसे कपड़े में लपेटकर बड़े ही आराम से मन्दिर के मुख्य गेट का ताला खोला और फरार हो गए। बदमाशों के फरार हो जाने के बाद पुजारी ने कोशिश कर अपना हाथ पैर खोल बाहर निकल आए तब तक वो ओझल हो गए थे।
पुजारी बाहर निकल कर कुछ लोगों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को भी सूचित किया।सूचन पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से जांच कर रही है।सुराग लगाने के लिए मौके पर सी ओ सदर अकमल खान व थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र व डाग स्क्वायड टीम भी पहुंची।खोजी कुतिया घटना स्थल से कूछ दूर तक जाकर वापस लौट ग ई। तत्पश्चात मौके पर फिंगर प्रिंट लेने के लिए भी टीम पहुंची। पुलिस छान बीन कर रही है।इस सम्बंध में पुजारी जयन्त तिवारी ने थाना में तहरीर दी है। बताया जाता है कि मूर्तियां की कीमत करोड़ों रुपए है।इस सम्बंध में पुलिस अधिकारी अकमल खान ने बताया कि पुलिस प्रयास कर रही है जल्द ही घटना काअनावरण कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading