रिपोर्ट: शैलेन्द्र शर्मा
Azamghar: दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश गांव में मतांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने भाभी–देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई गांव के निवासी रोशनलाल राजभर की तहरीर पर की गई।
वही रोशनलाल का आरोप है कि गांव की गीता राजभर के घर पर आयोजित सत्संग में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया। सत्संग के दौरान महिलाओं व बच्चों को भूत-प्रेत ठीक करने के नाम पर अंधविश्वास फैलाया जा रहा था और उन्हें पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
शिकायत में यह भी कहा गया कि गीता राजभर को उनके देवर चंद्रेश राजभर का सहयोग मिल रहा था।
दीदारगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

